magic

Monday 22 February 2016

भारतीय रेलवे से जुड़ी बेहद रोचक जानकारियां!

भारतीय रेलवे से जुड़ी बेहद रोचक जानकारियां!


राजधानी ट्रेन का नाम राजधानी क्यो पड़ा और शताब्दी ट्रेन को क्यो कहते हैं शताब्दी? ये भारतीय रेलवे  से जुड़े तमाम ऐसी जानकारियां हैं जो शायद आपके काम की भले न हो लेकिन अगर आप भारतीय रेल के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो बेहद रोचक हो सकती हैं।
क्योरा डॉट कॉम पर भारतीय रेलवे को लेकर हो रही डिबेट में एक सज्जन ने बताया कि कैसे एक ट्रेन से ज्यादा वरीयता दूसरी को दी जाती है। साथ ही ट्रेन की स्पीड, रंग, नाम से जुड़े तमाम रोचक तथ्य सामने रखे।
आइए जानते हैं देश की प्रमुख ट्रेनों के बारे में रोचक जानकारी...



1. राजधानी
bhartiya railways





1. रफ्तार- 140kmph और एवरेज 91 kmph
2. टाइप- सुपर फास्ट
3. कोच का रंग- लाल रंग जिसमें पीले रंग से सैंट्रल लाइन और सबसे ऊपर सिल्वर रंग (पुराने कोच)
लाल रंग सिल्वर लाइनिंग के साथ (नए कोच)
4. ट्रेन- 24 पेयर
5. खासियत- यह भारत की एलीट ट्रेन है जो आम यातायात के लिए इस्तेमाल होती है। पटरियों के आवंटन के मामले में भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
6. क्यों रखा गया है इसका नाम राजधानी- इसका नाम राजधानी इसलिए है क्योकि यह दिल्ली और बाकि प्रदेशों की राजधानी में ही चलती है।
7. कोच- इसमें सिर्फ AC कोच होते है। राजधानी में AC I, II, III होते है। AC I में 2-4 बर्थ और लॉकेबल कैबिन जैसी सुविधा होती है। AC II और AC III के कोच में पर्दे होते है।
8. कुछ कोच में फ्री वाई फाई की भी सुविधा है।
9. पहली ट्रेन- हावड़ा राजधानी
10. आवृत्ति- रोजाना या फिर एक हफ्ते में 2-3 बार
11. मूल्य निर्धारण- इस ट्रेन के टिकट सबसे मंहगे है। यहां तक की इसकी AC की टिकट फ्लाइट के इकॉलोमी क्लास  के बराबर होती है।
12. उतराखण्ड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरयाणा, राजस्थान, शिमला, आंध्रा प्रदेश, अरुणाचल प्रेश, गोवा, मनिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रीपुरा जैसे प्रदेशों में एक भी राजधानी नहीं है।
13. झारखण्ड, महाराष्ट्र, कर्नाटका, ओडिशा और असम में एक से ज्यादा राजधानी है।


4. गरीब रथ
indian rail
1. रफ्तार- 130 kmph और एवरेज 85 kmph
2. ट्रेन का टाइप- सुपर फास्ट
3. कोच का रंग- हरा
4. खासियत- इस गाड़ी के कोच फुल्ली AC है और टिकट के पैसे इसकी बाकि ट्रेन की तुलना में दो तिहाई है।   
5. नाम- इसका नाम गरीबों के रथ को संबोधित करता है। यह उनके लिए है जो AC जैसी सुविधा का लाभ उठाने में असर्मथ है।
6. पहली ट्रेन- सहारसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस
7. टिकट की कीमत- बाकि ट्रेन की तुलना में दो तिहाई है।
8. अपवाद- मुंबई बांद्रा से ह. निजामुद्दीन गरीब रथ AC चेयर क्लास है और तो और कीमतों में मात्र 125 रुपए का फरक है।


5. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
indian rail

1. रफ्तार- एवरज 73 kmph
2. टाइप- सुपर फास्ट
3. कोच- कोई खास रंग नहीं है
4. ट्रेन- 19 पेयर
5. खासियत- यह ट्रेन देश के कई शहरों को राजधानी दिल्ली से जोड़ता है। ट्रेन प्रदेश को पार करते ही दिल्ली तक के लिए नॉन स्टोप हो जाती है।
6. पहली ट्रेन- हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
7. टिकट की कीमत- सामन्य सुपर फास्ट ट्रेन जैसे ही है
8. अपवाद- केरेला सम्पर्क क्रांति चंडीगढ़ तक बढ़ा दी गई है जिसका आखिरी स्टेशन दिल्ली नहीं है।


6. जन शताब्दी एक्सप्रेस
indian rail

1. रफ्तार- एवरेज 77 kmph
2. टाइप- सुपर फास्ट
3. ट्रेन- 21 पेयर
4. खासियत- इसमें AC और नॉन AC दोनो है।
5. नाम- जन मतलब लोग, यह ट्रेन आम लोगों के लिए है।
6. स्पेशल कोच- इसमें सीटिंग कम्पार्टमेंट दोनो AC और नॉन AC है।
7. टिकट की कीमत- शताब्दी से काफी कम है।


7. इंटरसिटी एक्सप्रेस
indian rail
1. टाइप- पैसेंजर
2. ट्रेन- 34 पेयर
3. खासियत- यह बाकि ट्रेन की तुलना में किफायती है और पूरा सफर 6-7 घंटों के भीतर पूरा कर लेती है।
4. नाम- यह देश के बड़े जंक्शन और शहरों को जोड़ती है।
5. टिकट की कीमत- सस्ती और किफायती
6. पुरी दर्ग इंटरसिटी अपनी पूरी यात्रा 17 घंटों में तय कर लेती है।
7. जेसलमेर- दिल्ली इंटरसिटी 17 घंटों से भी ज्यादा का वक्त लेती है।


दोस्तों ये जानकारी काम की है टाइम मिले तो पढ़ते रहना। .. धन्यवाद 
अजय पाण्डेय 

No comments:

Post a Comment

add