magic

Friday 2 September 2016

साक्षात्कार interview


Job interview  की  रणनीति

Job interview  में  आप  पेशेवर  तरीके  से  अपने  अाापको  H.R.  या  कम्पनी  मालिक  को  बेचते  हैं, नौकरी  के  लिए  साक्षात्कार (Interview) वह  प्रक्रिया  है,  जिसके  द्वारा  कोई  कंपनी  संस्थान  या  फर्म  अपने  संभावित  कर्मचारी  की  खोज करती  है । कंपनियां  हमेशा  लम्बी  और  ऊँची  उन्नति  करना  चाहती  हैं । ऐसे  कर्मचारियों  जो  विभिन्न  भूमिका  निभा  सकते  हैं  और  अलग-अलग  परिस्थितियों  को  संभाल  सकते  हैं, हमेशा  मांग  में  होते  हैं।
आखिरकार  नौकरी  उसे  ही  मिलती  है  जिसे  H.R.  पसंद  करते  हैं।  आपकी  डिग्री   का  अनुभव,  उपलब्धियां, व्यक्तिव  और  व्यक्तिगत खूबियां  उनकी  पसंद  की  कसौटी  होती  है । इस  कसौटी  पर  खरे  उतरना  आपके  ही  हाथों  में  है । नौकरी  का  interview  इन  क्षमताओं  का  मूल्यांकन  करता  है  ऐसे  में  आपका  आत्मविश्वास,  आगे  बढ़ने  की  काबिलियत  और  सही  तैयारी  आपको  Interview  की  यह  जंग  जीतने  में  मददगार  होगी ।

24 घन्टे पहले की तैयारी
Mock interview
प्रत्येक  व्यक्ति  interview  के  साथ  सहज  नहीं  होता।  वास्तविकता  में  अनेक  लोगों  को  स्वयं  को  पूरी  प्रक्रिया  के  दौरान  बेहद  घबराया   हुआ  महसूस  करते  है ।  अगर  Job  interview  का  नाम  सुनते  ही  आपको  पसीना आने  लगते  हैं  तो  अपने  किसी  दोस्त  की  मदद  लेते  हुए  Mock  interview  का  अभ्यास  कीजिए । interview  में  आमतौर  पर  पूछे  जाने  वाले  सवाल  तैयार  कीजिए । दोस्त  से  वह  प्रश्न  पूछने  को  कहें।  जितनी  बार  आप  इस  प्रक्रिया  का  अभ्यास  करेंगे,  उतनी  ही  आप  वास्तविक interview  में  सहज  होंगे।

रिसर्च....
Job  interview  के  लिए  जाने  से  पहले  कंपनी  के  बारे  में  पूरी  पड़ताल  कर  ले|  यदि  वेबसाइट  उपलब्ध  हो  तो  उसे  पढ़े।  कंपनी  का  इतिहास  और  उसके  उत्पादकों  के  बारे  में  अपनी  जानकारी  को  पुख्ता  करें। कंपनी  हेड  व  मैनेजमेंट  स्टाइल  के  बारे  में  पता  कर  ले ।  कंपनी  की  प्रोफाइल  के  अलावा  अतिरिक्त  जानकारी  ऑनलाइन  रिसर्च  से  जुटाएं । उदाहरण  के  लिए  कंपनी  से  जुड़ी  प्रकाशित  खबरों  को  पढ़े।  इंडस्ट्री  वेबसाइट  या  बिज़नस  मैग्जीन  में  भी  कंपनी  की  प्रोफाइल  को  तलाश  कर  सकते  हैं।  आप  जानकारी  का  इस्तेमाल  Interview  के  दौरान  सवालों  का  जवाब  देने  में  करें । आने  वाले  उत्पादों  की  भविष्यवाणी  व  कंपनी  के  भविष्य  से  जुड़े  सवाल  आप  नियोक्ता या  H.R. से  कर  सकते  हैं।

interview  के  एक  दिन  पहले  की  तैयारी  महत्वपूर्ण  होती  है।  हर  उस  सवाल  के  लिए  तैयार  रहे,  जो  आपसे  किया  जा  सकता  है।  चाहे  आप  किसी  भी  पद  के  लिए  interview क्यों  न  देने  जा  रहे  हो,  रिसर्च  करें , आपने   आपको  बेहतर  ढंग  से  प्रस्तुत  करें  और  H.R.  जो  कुछ  भी  हो  खोज  कर  रहा  हो, उस  पर  सही  प्रतिक्रिया  दें।

यह  बातें  Job interview  से  पहले  पता  होनी  चाहिए ।

*  33  %  H.R.  interview   पहले  90 सेकंड  में  भाग  लेते  हैं  कि  उम्मीदवार  का  नियुक्त  करना  है  या नहीं।

*  21  %  उम्मीदवार  अपने  चेहरे  को  छूते  हैं  या  आपस  में  बालों  से  छेड़छाड़  करते  हैं |

*  45  %  उम्मीदवार  कंपनी  के  बारे  में  कोई  जानकारी  नहीं   होती  है।

*  67  %  आई  कॉन्टेक्ट  बनाने  में  असफल  रहते  हैं।

*  38  %  जॉब  interview  के  दौरान  मुस्कुराते  नहीं  है।

*  33  %  उम्मीदवारों  की  शारीरिक  मुद्राएं  ठीक  नहीं  होती ।

*  21  %  हाथों  को  cross की  मुद्रा  में  बांधकर  बैठते  हैं ।

*    9  %  बोलने  के  समय  हाथों  का  इस्तेमाल  काफी  ज्यादा  करते  हैं।

*  26  %  बेहद  ढीला-  ढाला  हैंडशेक  करते  हैं ।

*  33  %  इंटरव्यू  के  दौरान  काफी  बैचैन  या  चंचल  होते  हैबता

*  Interview  की  औसत  अवधि  40  मिनट  की  होती  है ।

*   7  %  प्रभाव  उस  बात  पर  पड़ता  है  जो  उम्मीदवार  कहता  है ।

*  38 %  असर  उसकी  आवाज  भाषा  व्याकरण  और  आत्म विश्वास  का  होता  है।

*  55 % भाव  वेशभूषा  प्रस्तुति  बैठने  उठने  चलने  के  तरीके  पर  पड़ता  है ।

12  सामान्य  गलतियां -

*  नौकरी  मांगने  में  असफल  रहना  ।
*  स्वयं  को  आगे  साबित  ना  कर  पाना ।
*  बिना  तैयारी  की  Interview  में  जाना  ।
*  पेनल  में  हर  एक  को  खुश  करने  की  कोशिश  करना ।
*  आप  क्या  चाहते  हो  यही  बताते  रहना ।
*  कम्पनी  के  बारे  में  पूरी  जानकारी  न  होना ।
*  H.R. कि  बातों  को  पर्याप्त  रुचि  ना  लेने ।
*  हास्यबोध,  गरम जोशी  या  उत्साह  का  अाभाव  होना ।
*  यह  संदेश  देना  कि  आपको  इस  नौकरी  की  खास  आवश्यकता  नहीं  है ।
*  पिछली  नौकरी  क्यों  खोई,  इसके  बारे  में  जरूरत  से  ज्यादा  स्पष्टीकरण ।
*  अपने  अनुभव  को  संक्षिप्त  में  न  बताने  की  तैयारी  ।
*  अपनी  योग्यता  और  डिग्रियों  का  मूल्यांकन  न  करना  ।

Top 10 Job Interview Question......

*  पहले  अपने  बारे  में बताइए  ?(About Yourself)
*  आपने  पिछली  नौकरी  को  क्यों  छोड़ी  ?
*  आप  हमारी  कंपनी  के  बारे  में  क्या  जानते  हैं ?
*  आप  हमारे  लिए  काम  क्यों  करना  चाहते  हैं ?
*  हम  आपको  Job  पर  क्यों   रखें ?
*  आपकी  सबसे  बड़ी  कमजोरी  और  ताकत  क्या  है ?
*  आपकी  इस  Job  से  क्या  उम्मीदें  हैं ?
*  आपकी  Hobby या  रूचियां  क्या  है ?
*  आपकी  अाखरी  सैलरी  कितनी  थी  और  आपकी  इस  Job  से  कितनी  सैलरी  की  अपेक्षा है ।
*  आप  कुछ  पुँछना  चाहते  है ?

क्या  है  कम्पनी  का  तरीका -

Interview  के  लिए  हर  कम्पनी  का  अपना  तरीका  होता  है। काम  से  जुड़े  सवालो  के  अलावा  व्यक्तिगत ,तकनिकी  या  कंपनी  के  प्रोडक्ट  के  बारे  में  भी  सवाल  पूछे  जा  सकते  हैं।  ऑनलाइन  जाकर  इंटरव्यू   के  पैटर्न को  जानने  की  कोशिश  करें ।

आपके  रिज्यूम  में  क्या  है ?
Interview  में  जाने  से  पहले  आपको  यह  पता  होना  चाहिए  कि  आपके  रिज्यूमे  में  क्या  है ?  नौकरी  के  हर  आवेदन  के  लिए  लोग  अपने  रिज्यूमे  में  काट  छांट  नहीं  करते  हैं । अगर  आप  ऐसा  करते  हैं  तो  यह  सुनिश्चित करें  कि  आपने  जो  Resume  H.R. या  नियोक्ता  को भेजा  हो,  वह  आपके  पास  हो  ताकि  आप  इंटरव्यू  से पहले  आप  अच्छी  तरह  से  उसका  रिव्यू  कर  पाएं । अपनी  जॉब  हिस्ट्री , तारीखें  और  जिम्मेदारी  ढंग  से  याद  रखें ताकि आपको  हर  सवाल  के  लिए  रिज्यूम  की  ओर  देखना  पड़े । अगर  आप  तुरंत  सवालों  का  जवाब  देंगे  तो अधिक  पेशेवर  प्रतीत  होंगे ।

रख  ख्याल  रखें
इन  सबके अलावा  यह  सुनिश्चित  कर  लें  कि  इंटरव्यू  से  पहले  आपने  अपना  ख्याल  रखा  है।  सही  आहार  लें। जल्दी  सो  जाएं  और  अच्छी  नींद  ले । चिंता  कम  करने  के  बजाय  अच्छा  संगीत  सुनें  या  कुछ  ऐसा  पढ़े,  जो आपको  पसंद  हो । आखिरकार  यदि  आप  अच्छी  तरह  से  तैयार  होंगे , आत्मविश्वास  युक्त  होंगे , गर्मजोशी  से भरपूर  और उत्साही  होंगे  तो  आप  इंटरव्यू  में  अच्छा  प्रदर्शन  करेंगे ।

H.R. या  कम्पनी  मालिक  क्या  देखता  है ?

नौकरी  के  लिए  डिग्री  योग्यता  और  अतिरिक्त  कुशलता  तो  अपनी  जगह  है  ही,  साथ  ही  बात  भी  महत्व  रखती   है  कि  कम्पनी  उम्मीदवार  में  क्या  ढूंढती  है । कंपनी  की  मांग  क्या  है । अगर  आप  ये  भाप  लेते  हैं  तो  समझिए आपकी  नौकरी  पक्की  है ।

Job  interview  का  मतलब  केवल  आप  के  कामों  से  जुड़े  सवाल  नहीं  होते । कम्पनी  अलग-अलग  तरीकों  से यह  बह  सब  खोजना  चाहती  हैं , जिससे  उन्हें  यह  संतुष्टि  हो  कि  उम्मीदवार  काम  के  उपयुक्त  है । H.R.  हमेशा सही  उत्तर  की  तलाश  नहीं  करते  बल्कि  वह  ऐसे  लोगों  को  खोजते  हैं जो  सभी  सवालों  का  जवाब  देने  के  लिए प्रयास  करते  हैं ।  हो  सकता  है,  कई  बार  आपको  सही  जवाब  मालूम  न  हो ,  लेकिन  जब  उम्मीदवार  अपनी जानकारी  का  उपयोग  करता  हैं  और  जवाब  को  आस पास  भी  पहुंचता  हैं  तो  नियोक्ता (H.R.)  आपको  उसकी समझ  और  समस्याओं  को  सुलझाने  की  काबिलियत  का  अंदाजा  हो  जाता  है ।

4  चरणों  से  चयन 
  Interview  के  लिए  बुलाया  जाना  इस  बात  का  प्रमाण  है  कि  कम्पनी  के  लिए  आप  एक  योग्य  व्यक्ति  हैं । क्यो  कि  80  %  उम्मीदवारों   के  आवेदन  पत्र  देखकर  ही  अस्वीकृत  कर  दिया  जाता  है ,इसलिए  अगर  आपके  पास  Interview call  आया  है  तो  आप  उन  20 %  लोंगो  में  से  है  जिन्हें  कम्पनी  ने  योग्य  पाया ।यानी  एक  अच्छी  नौकरी  पाने  के  तीन - चौथाई  रास्ते  को  आपने  तय  कर  लिया  है । इसलिए  खुद  में  आत्मविश्वास  भरिए  और  जुट  जाइए  Interview  को  पार  करने  की  तैयारी  में ।

पहला  चरण - (90 सेकेंड़  में  फैसला )

अधिकांश  लोग  जो  इंटरव्यू  लेते  हैं  वह  पहले  90 सेकेंड़  में  तय  कर  लेते  हैं  कि  उम्मीदवार  का  चयन  होगा  या  नहीं  इसलिए  फर्स्ट  इंप्रेशन  अहम  होता  है।  आपकी  पेशेवर  प्रस्तुति  का  स्तर  बेहतरीन  होना  चाहिए । कम्पनी  को  वह  उम्मीदवार  पसंद  आते  हैं  जो  आकर्षक,  पद  से  संबंधित,  सभी  दस्तावेज  के  साथ  पूरी  तरह  से  तैयार  होकर  आते  हैं । वे  कोई  भी  कमी  नहीं  छोड़ते । वह  पहली  बार  में  ही  अपनी  छाप  छोड़ते  हैं  और  उनके  साभी  रेफरेंस  व  जानकारी  सही  होती  है । बहुत  ज्यादा  ज्यादी  या  देर  से  नहीं  आने  चाहिए  । समय  पर  पहुंचना  बेहतर  होता है । साफ  सुथरे  कपड़े  और  मुस्कुराहटों  के  साथ  संतुलित  व्यवहार  फर्स्ट  इंप्रेशन  को  अच्छा  बनता  है ।

दूसरा चरण - ( सही  अभ्यास  के  सही  नतीजे )

Interview  में  जाने  से  पहले  रिज्यूमे  में  लिखी  अपनी  खूबियों  और  कमियों  के  बारे  में  अच्छी  तरह  से  सोच  ले और  संबंधित  प्रश्नों  के  लिए  मानसिक  रुप  से  तैयार  रहें ।
तकनीकी  सवालों  का  जवाब  देने  में  ज्यादा  परेशानी  नहीं  आती  क्योंकि  आप  उन  सवालों  से  परिचित  होते  हैं  । उनके  बारे  में  पढ़  चुके  होते  हैं ,या  फिर  अनुभवी  होता  हैं । आप  यह  भी  जानते  हैं  कि  या  तो  वे  सवाल  आपको  आते  हैं  या  फिर  नहीं  आते  हैं । पहले  से  तय  सवाल  जैसे  ही  आप  अपने  बारे  में  बताएं  या  फिर  भी भविष्य  की  योजना  क्या  है ? ऐसे  सवालों  का  जवाब  देना  होता  है ।  इन  सवालों  का  जवाब  सोच  समझकर  दें ।
रटे  रटाए  उत्तर  न  दें । परस्पर  विरोधी  बाते  ना  बोलें ।

तीसरा चरण - ( Interview  के  समय  व्यवहार )
जब  आपसे  कोई  प्रश्न   पूछा  जाए  तभी  जवाब  दें । यदि  कोई  लोग  आपका  एक  साथ  इंटरव्यू  ले  रहे  हैं  तो  सभी की  बातें  ध्यानपूर्वक  सुनें । बीच  में  किसी  भी  बात  को  काट  कर  अपना  जवाब  ना  दें । यदि  किसी  प्रश्न  का उत्तर  आपको  बिल्कुल  नहीं  आता  है  तो  उसका  गलत  जवाब  या  फिर   घुमा  फिराकर  जवाब  देने  की  कोशिश  ना  करें ।  विनम्रता  से  माफी  मांगते  हुए  कहा  मना  कर  दें । आपने  जवाब  क्या  दिया  है  इसके  साथ  आपने  जवाब  कैसे  दिया  है  इसका  भी  खास  महत्व  होता  है । अपने बारे  में  सभी  तथ्य  सही  बताएं । इस  बात  का  खास  ख्याल  रखें  आपके  बताए  गए  तथ्यों  की  पुष्टि  जरूर  होगी, इसलिए  झूठ  ना  बोलें ।

अंतिम चरण - ( चयन केवल आपका )

पारंपरिक  रुप  से  इंटरव्यू  छोटी सी  बातचीत  से  शुरू  होता  है । केवल  पूछे  गए  सवालों  के  जवाब  देकर  बातचीत खत्म  न  करें । Interview  खत्म  करने  से  पहले  यह  सुनिश्चित  करें  कि  नीचे  दिए  गए  तीन  बातें  इंटरव्यू  के दौरान  आपसे  छूटी  नहीं  हैं ।

*  क्या  आपने  H.R. को  बता  दिया  है  कि  आपमें  अलग  क्या  है ?
*  क्या  आपने  अपने  सभी  विरोधों  को  ठीक  से  संभाला  है  ?
*  जो  सवाल  आपको  पूछने  थे  वह  आप  ने  पूछ  लिए ?

यह  तीन  बात  पूरी  किए  बिना   निकलना  ठीक  नहीं  होगा । उनसे  यह  पूछ  ले  की  नियुक्ति  की  प्रक्रिया  क्या  है और  आप  उनसे  फॉलोअप  कब  तक  कर  सकते  हैं ।

No comments:

Post a Comment

add