magic

Thursday 28 January 2016

वातावरण

पवित्र दीपक




हेलो प्रिया दोस्तों,


  • हिंदू धर्म के अनुसार हम जब भी पूजा करते हैं तो दीपक जरूर जलाते हैं, क्योंकि दीपक ज्ञान और रोशनी का प्रतीक है। पूजा में दीपक का विशेष महत्व है। आमतौर पर विषम संख्या में दीप प्रज्जवलित करने की परंपरा चली आ रही है। दरअसल, दीपक जलाने का कारण यह है कि हम अज्ञान का अंधकार मिटाकर अपने जीवन में ज्ञान के प्रकाश के लिए पुरुषार्थ करें। इसलिए दीपक एक, तीन, पांच और सात की विषम संख्या में ही जलाए जाते हैं ऐसा मानना है। विषम संख्या में दीपों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। दीपक में गाय के दूध से बना घी उपयोग हो तो अच्छा या अन्य घी या तेल का यूज भी किया जा सकता है।
  • गाय के घी में रोगाणुओं को भगाने की क्षमता होती है। यह घी जब दीपक में अग्नि के संपर्क से वातावरण को पवित्र बना देता है। प्रदूषण दूर होता है। दीपक जलाने से पूरे घर को फायदा मिलता है। चाहे वह पूजा में सम्मिलित हो या नहीं। दीप प्रज्जवलन घर को प्रदूषण मुक्त बनाने का एक क्रम है। दीपक में अग्नि का निवास होता है। जो पृथ्वी पर सूरज का रूप है।



कब्ज के कारण

कब्ज के कारण गैस व इस परेशानी की वजह से पेट फूलना आजकल एक कॉमन समस्या है। पेट फूलना एक संकेत हो सकता है कि खाया गया भोजन ठीक तरह से हजम नहीं हुआ है, क्योंकि ऐसा होने पर छोटी आंत के अंदर गैस भर जाती है। पेट फूलने की समस्या अक्सर उन महिलाओं में भी देखी जा सकती है, जिनके पीरियड्स शुरू होने वाले हों। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों को जिनसे गैस की समस्या में तुरंत राहत मिलती है।
1. सौंफ
एक चम्मच सौंफ खाने या इसकी चाय पीने से पेट की गैस एक मिनट में निकल जाती है।
2. अदरक
आधा चम्मच सूखा अदरक पाउडर लें और उसमें एक चुटकी हींग व सेंधा नमक मिलाकर एक कप गर्म पानी में डालकर पिएं। राहत मिलेगी।
3. पुदीना
एक कप पुदीने की चाय रोजाना पीने से पेट दर्द ठीक होता है और गैस नहीं होती है।
4. कद्दू
रोजाना के भोजन में एक कप कद्दू खाएं। कद्दू में विटामिन ए , पोटैशियम और फाइबर होते हैं जो पाचन में मददगार होते हैं।
5. हरी धनिया
पेट फूलने पर हरे धनिया की चाय पिएं। इससे पेट दर्द ठीक हो जाएगा और गैस भी नहीं होगी।
6. तुलसी 
तुलसी की पत्तियां खा लेने से भी गैस से तुरंत राहत मिलती है।
7. दही
दही में फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे पेट हमेशा ठीक रहता है व खाना भी हजम हो जाता है।
8. अजवायन
खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवायन लेने से पेट नहीं फूलता।
9. नींबू
रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से पेट नहीं फूलता।


प्रिया मित्रो आपको अजय का यह सुझाओ कैसा लगा। ....... अपना कमेंट देना ना भूलें। 

 धन्यवाद 
अजय पाण्डेय 

No comments:

Post a Comment

add