magic

Wednesday 27 January 2016

मोटापे को कैसे कम करे.....

मोटापे को कैसे कम करे

दोस्तों मनाव का सरीर  बहुत काम ही लोगो को नसीब होता है। .अतः आप लोग इसका ख़याल रखें 
तो आइये हम आप को बताते है कुछ नुख्से। ........... 
मोटापा (अंग्रेज़ी: Obesity) वो स्थिति होती है, जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है। यह आयु संभावना को भी घाटा सकता है। शरीर भार सूचकांक (बी.एम.आई), मानव भार और लंबाई का अनुपात होता है, जब २५ कि.ग्रा./मी.२ और ३० कि.ग्रा/मी२ के बीच हो, तब मोटापा-पूर्व स्थिति; और मोटापा जब ये ३० कि.ग्रा/मी.२ से अधिक हो। मनुष्य को प्रकृति की ओर से संतुलित और सुडौल शरीर मिलता है, पर वह गलत रहन-सहन, बुरी आदत तथा खान-पान में अनियमितता के कारण इस शरीर को बेडौल बना लेता है। वैज्ञानिक रूप से मोटापा हम उसे कहते हैं जिसमें शरीर का वजन ऊँचाई के मान से अधिक होता है।आधुनिक समय में यह एक बीमारी के रूप में तेजी से फैल रहा है।
स्लिम एक्स एल, मोटापे का उपचार, मोटापा, हर्बल वजन घटाने की दवा, वजन घटाने हर्बल चिकित्सा, वज़न घटाना, मोटापा कम करना, माटापे का इलाज

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम शारीरिक श्रम उतना नहीं करते, जितना कि हमारे द्वारा खाए गए खाने के बाद किया जाना चाहिए। जो ऊर्जा शरीर में ज्यादा उत्पन्ना होकर अतिरिक्त रह जाती है, वह शरीर के उन्हीं भागों में चर्बी के रूप में एकत्र हो जाती है, जिनका उपयोग हम अधिक नहीं करते हैं। कूल्हे व पीठ का भाग बढ़ जाता है, पेट के लटकने से मांसपेशियाँ ढीली हो जाती हैं, हाथों व जाँघों का थुलथुला हो जाना- ये सभी लक्षण मोटापे के रूप में दिखते हैं। मोटे व्यक्ति अधिकांशतः कब्ज के कारण पीड़ित रहते हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों में दर्द की संभावना भी अधिक होती है।
पिछले 20 वर्षों के दौरान, वयस्कों के बीच मोटापे की समस्या काफी दुनिया भर में बढ़ी है. नई शोध के अनुसार 80 लाख से अधिक लोग मोटापे से ग्रस्त हैं. यह वृद्धि केवल वयस्कों के लिए ही सीमित नहीं है बल्कि युवा लोग 1980 के बाद से तीन गुना इस समस्या से ग्रस्त है. बच्चों और 6-19 साल के किशोरों में (9 लाख युवा लोगों) का १६ प्रतिशत इस समस्या से ग्रस्त हैं . यदि शीघ्र ही इस समस्या का कुछ समाधान नही किया गया तो सम्पूर्ण विश्व में सबसे अधिक लोग इस समस्या से ग्रस्त होंगे
मोटापा के कारण
मोटापे के कई कारण हो सकते है। इनमें से प्रमुख है:-
  • मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।
  • अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना भी मोटापा का कारण है।
  • कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन मोटापे का प्रमुख कारण है।
  • असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापा का कारण बनता है।
  • शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
  • बाल्यावस्था और युवावस्था के समय का मोटापा व्यस्क होने पर भी रह सकता है।
  • हाइपोथाइरॉयडिज़्म।
विशेष सावधानियाँ
  • तला खाना कम खायें
  • ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जी खायें।
  • रेशायुक्त खाद्य पदार्थ का सेवन अधिक से अधिक करें जैसे अनाज, चना और अंकुरित चना।
  • शरीर के वजन को संतुलित रखने के लिए रोजाना कसरत करें।
  • धीरे, परंतु लगातार वजन को कम करें।
  • ज्यादा उपवास से शारीरिक नुकसान हो सकता है।
  • शारीरिक क्षमता को संतुलित रखने के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • थोड़-थोड़े अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाना खायें।
  • भोजन में चीनी, चर्बीयुक्त खाद्य पदार्थ और अल्कोहल कम लें।
  • कम चर्बी वाले दूध का सेवन करें।

पुरुषों एवं महिलाओं के लिए आदर्श वजन सारणी

पुरुषमहिला
कद(in ft)वज़न
(in kg)
कद
(in ft)
वज़न(in kg)
5′ 2”53.8 – 58.54′ 10”43.5 – 48.5
5′ 3”54.9 – 60.34′ 11”44.5 – 49.9
5′ 4”56.2 – 61.75′ 0”45.8 – 51.3
5′ 5”57.6 – 63.05′ 1”47.2 – 52.6
5′ 6”59.0 – 64.95′ 2”48.5 – 54.9
5′ 7”60.8 – 66.75′ 3”49.9 – 55.3
5′ 8”62.6 – 68.95′ 4”51.3 – 57.2
5′ 9”64.4 – 70.85′ 5”52.6 – 59.0
5′ 10”66.2 – 72.65′ 6”54.4 – 61.2
5′ 11”68.0 – 74.85′ 7”56.2 – 63.0
6′ 0”69.9 – 77.15′ 8”58.1 – 64.9
6′ 1”71.7 – 79.45′ 9”59.9 – 66.7
6′ 2”73.5 – 81.65′ 10”61.7 – 68.5
6′ 3”75.7 – 83.55′ 11”63.5 – 70.3
6′ 4”78.1 – 86.26′ 0”65.3 – 72.1


दोस्तों आपका  एक सुझाओ मेरे पोस्ट में और सुधार ला सकता है। ...... 

धन्यवाद 
अजय पाण्डेय 

No comments:

Post a Comment

add