magic

Sunday, 14 February 2016

कुछ मजेदार तथ्य...🎷🏡🏡🏡🏡



क्या आप जानते हैं-.....


1. शुतरमुर्ग बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली होते है औरअ पनी एक किक से यह एक शेर
को भी घायल कर सकते है.

2. एक बत्तख ठंडे पानी में तैरते समय भी ठंड महशूस नही करती क्योंकि उस के पैरों में रक्त और तंत्र वाहिकाएँ होती ही नही.

3. कुछ बत्तखें एक दिन में 532 किलोमीटर तक  लगातार उड़ सकती हैं.

4. एकलौता पक्षी जो पीछे की तरफ भी उड़ सकता है वह है हमिंगवर्ड.

5. उल्लु अपनी ऑखे इधर-उधर नही घुमा सकते.

6. तोते बहुत तरह के शब्द सही बोल लेते है. मगर तोते केवल वही शब्द सीखते है जो इन्हें सिखाए जाते है जा फिर यह नकल करते है. जंगली तोते नकल नही कर सकते. सिर्फ पालतु तोते ही नकल कर सकते है.अफरीका के भूरे तोते सबसे ज्यादा नकलची होते है.

7. जितने भी तोते घर में पिंजरे के अंदर रखनेके लिए पकड़े जाते है उन में से 90 प्रतीशत अमरीका को भेजे जाते है.

8. एक अनुमान के अनुसार सन 2000 में लगभग 63 लाख घरों में 6 करोड़ पालतु

9. तोतो के सिर बड़े जबकि गर्दने छोटी होती है.

10. तोते चॉक्लोट को खा नही सकते क्योंकि यह उनके शरीर के लिए जहरीली होती हैं.

11. कंगारूओ की लगभग 50 प्रजातीयाँ आस्ट्रेलीया समेत पूरे संसार में पाई जाती है.

12. लगभग 90 प्रतीशत मादा शेर शिकार करती है.

13. 12 जा इस से ज्यादा गायों का समूह flink कहलाता है.

14.  आप एक घोड़े के दाँत गिन कर उसका लिंग (नर या मादा) बता सकते है. ज्यादातर नरों के 40 दाँत होते है और मादा के 36 दाँत होते है.

15. एक कॉकरोच का अगर सिर काट दिया जाए तब भी यह कई हफतो तक जिन्दा रह सकता है.

16.  एक नव जन्मा कंगारू लगभग 1 इंच ही लंम्बा होता है.

17. हर साल लोग साँपों से ज्यादा मधुमक्खियों से मारे जाते है.

18. अगर एक गधे की आँख उसके सिर पर लगा दी जाए तो वह हमेशा के लिए अपने चारों पैर नही देख सकेगा.

19. कुछ कीड़े भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते हैं.

20. डालफिन समुद्री मछली सोते समय अपनी एक आँख खुली रखती है.

21. एक मगरमच्छ अपनी जीभ बाहर नही निकाल सकता.

22.  एक समुद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है.

23. शुतरमुर्गो पर 80 साल के सर्वे के दौरान कोई भी ऐसा केस नही पाया गया जब एक शुतरमुर्ग ने अपना सिर रेत में न दफनाया हो.

24. शारीरिक  तौर पर सुअरों के लिए आकाश की तरफ देखना असंम्भव है.

25. एक गर्भवती Gold fish को Tuit कहा जाता है.

26.  घोडे और चुहे और जीवों की तरह उल्टी नही करते.

27. चुहों की गिणती बहुत तेजी से बढती है । एक जोडा मिल के एक साल में लाखों संन्ताने पैदा कर सकते है.

28.  मगरमच्छ न तो अपनी जुबान हिला सकते हैं और न ही कुछ चबा सकते है।इसका पाचक रस बहुत ही ताकतवर होता है और यह एक लोहे की कील भी हजम कर सकता है.

29. औसतन एक कुत्ते की आँखो की रोशनी मनुष्य से अच्छी होती है पर उतनी रंगदार नही.

30 गोरिल्ला एक दिन मे ज्यादा से ज्यादा 14 घंटे सोते है.

31. कुत्ते और बिल्लीयाँ भी मनुष्य की तरह left या right-handed होते है.

32. बिल्लीया लगभग 1,000 तरह की आवाजें निकाल सकती हैं जबकि कुत्ते सिर्फ 10 प्रकार की आवाजे ही निकाल सकते हैं.

33. हर साल लोग अपने पालतु कुत्तों और बिल्लियों की खुराकपर 3 लाख 57 अरब रूपए की राशि खर्च कर देते हैं.

34. बिल्लीयां अपनी पुंछ की लंम्बाई से 7 गुना ज्यादा ऊँचाई तक कूद सकती है.

35. जितनी जनसंख्या इस धरती पर मनुष्यों की है उतनी ही मुर्गो की है.

36. ज्यादातर गांय गाना सुनते समय ज्यादा दुध देती हैं.

37.  एक गाय एक मनुष्य से एक दिन में 200 गुना ज्यादा गैस पैदा करती है.

38. डायनासोरो ने खत्म होने से पहलेधरती पर लगभग 16.5 करोड़ साल तक राज किया है.

39. हर साल लोग हवाई हादसों से ज्यादा गधों द्वारा मारे जाते हैं.

40. जिराफ घोड़ो से तेज भाग सकते हैं और ऊट से ज्यादा दिनों तक पानी के बिना रह सकते हैं.

41. ब्राजील दक्षिणी अमरीका का 50 प्रतीशत क्षेत्रफल घेरता है जबकि दक्षिणी अमरीका में 51 देश हैं.

42.  Canada एक भारतीय शब्द है जिसका मतलब है 'Big village' मतलब की  'बड़ा गांव'.

43. Costa Rica एक देश है जिसकी सेना की गिणती दुसरे विश्व युद्ध के समय सिर्फ 400 थी।

44.  दुनिया में सबसे पुराना झंड़ा Denmark का है. यह 13वी सदी से चला आ रहा है.

45. फिनलैंड में कुल 1,87,888 झीलें हैं जिसके कारण इसे झीलों का देश भी कहते हैं।

46.  फिनलैंड सबसे ज्याजा टापुओ वाला देश है.(1,79,550+).

47. जर्मनी का क्षेत्रफल भारत के सबसे बड़ेराज्य राजस्थान से थोड़ा अधिक हैतथा जनसंख्या तीसरे क्रम के राज्य बिहार के बराबर, पर जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद भारत का तीन गुना है।

48. ग्रीक के राष्ट्रगान में 158 छंद है.

49. आईसलैंड के लोग किसी भी और देश के मुकाबले प्रति व्यक्ति अनुसार सबसे ज्यादा किताबें पढ़ते हैं.

50. आइसलैंड के रेस्टॉरेंट्स में टिप देने को अपमान करना माना जाता है.

51. चावल दुनिया की 50 प्रतीशत आबादी का भोजन है.

52. जंगलो में लगी आग नीचे से ज्यादा ऊपर की तरफ तेजी से बढ़ती है.

53. धरती पे हर साल 10 लाख भुचाल आते हैं.

54. बादल रात की अपेक्षा दिन को ज्यादा ऊपर उड़ते हैं.

56. दुनिया में सबसे साधारण बिमारी 'दातों की सड़न' है.

57. चीतों के धारीदार पट्टी की चमड़ी होती है.धारीदार बाल नही.

58.चीतों की रफतार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है.

59. मादा मक्डीया सहवास के बाद अपने नर साथी को खा जाती हैं.

60. दो अलग-अलग मक्डियो के जाले कभी भी एक जैसे नही हो सकते.

61.  टैरनटला मकड़ी ढ़ाई साल तक बिना खाने के रह सकती है.

62, नकदी कागज की नही बनती है, यह Cotten की बनती है.

63. विश्व में अभी भी 30 प्रतीशत लोग ऐसे है जिन्होंने कभी मोबाइल का प्रयोग नही किया.

64. औसतन हर दिन 12 नव जन्में बच्चे किसी ओर मां-बाप को दें दिए जाते हैं.

65. Leonardo-da-Vinci एक ही समय में एक हाथ से लिख और दूसरे से पेंट कर सकते थे.

66. जब आप chewing gum चबा रहे होतेहै, अगर तब आप प्याज कांटे तों आप की आँखों से आंसु नही निकलेगें.

67. Coca-Cola का रंग हरा होगा ,अगर उस में रंग देने वाला पदार्थ न मिलाया जाए.

68.  एक औसतन लैड की पेंसिल से अगर एक लाइन खींची जाए तो वह35 किलोमीटर लंम्बी होगी जिससे 50,000 अंग्रेजी शब्द लिखें जा सकते है.

3. संयुक्त राष्ट्र की छ: आधिकारिक भाषाएँहै- इंग्लिस, फरेंच, अरबी, चीनी, रूसी और स्पेनिश.

4. एक Charles osborne नाम के
व्यकित को 69 साल की उम्र तक
हिच्चकी लगी रही थी.

5. सर्दी में हमारे नाखुन
गर्मीयों की अपेक्षा ज्यादा बढ़ते हैं.

6. Leonardo-da-vinci ने कैंची की खोज की थी.

7. Las Vegas के जुआं अड्डो में clock
नही होते.

8. गिनी सुअर और खरगोश
को पसीना नही आता.

9. स्लोथ्स को अपना भोजन पचाने के लिए
दो हफते लगतें हैं.

10. लोग अकसर सुर्तमुर्गो को गंभीरता से
नही लेते मगर शुर्तमुर्ग घोडों से तेज चल
सकते है और नर सुर्तमुर्ग शेर की तरह गरज
सकतें हैं.


*. पैटरोल के बाद, कोफी ऐसी वस्तु है
जो सबसे ज्यादा खरीदी-बेची जाती है.

*. सबसे आम गाया जाने
वाला गाना Happy birthday है.

*. हर साल 13 लोग वैंडिंग मशीन के उपयोग
करने पर मारे जाते है. सिक्का डालने पर
ग्राहको को माल बेच देने वाली मशीन
को ही वैंडिंग मशीन कहते है.

*. रोम शहर को हर महाद्वीप में रोम
ही कहा जाता है.

*. आईसलैंड में पालतु कुत्ता रखना कानुन के
विरूद्ध है.

*. Righted-handed लोग औसतन left-
handed लोगों से 9 साल ज्यादा जीते
हैं.

*. वर्तमान युग की 7 अरब आबादी सदी के
अंत तक 20 अरब तक पहुँच जायगी.


1. भारतीय मसालों के लोकप्रिय
निर्माता और निर्यातक प्रतिष्ठान
M.D.H का पूरा नाम
महाशियाँ दी हट्टी है।

2. जलेबी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान,
ईरान के साथ-साथ लगभग सभी अरब
देशों में भी खूब शौक से खाई जाती है।

3. मंगलकारक स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से
बना है। 'सु' का अर्थ है अच्छा, 'अस'
का 'सत्ता' या 'अस्तित्व' और 'क'
का करने वाला।

4. Yahoo.com का नाम पहले "जेरीज
गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब" था अप्रैल
1998 में इसे बदल कर Yahoo.com
कर दिया गया।

5. सबसे पहली घड़ी 1904 ईसवी में बनाई
गई थी.

6. लॉस वेगास मानव
द्वारा बनाया गया ऐसा स्थान है
जो अंतरिक्ष से सबसे
ज्यादा चमकीला दिखता है.

7. 'कराटे' का मतलब है 'खाली हाथ'.

8. बिजली गिरने से जो लोग मारे जाते है
उन्में से 80 प्रतीशत पुरूष होते है.

9. अफरीका में शेरों से ज्यादा लोग,
मगरमच्छो द्वारा मारे जाते है.

10. किसी झंड़े के pole के ऊपर जो गेंद
लगी होती है उसे 'truck' कहते है.


1. संसार के 90 प्रतीशत
ज्वालामुखी समुंदरो में है.

2. हर साल दो मिनट ऐसे होते हैं जिन्में 61
सैकेंड होते हैं.

3. एक भारी वस्तु को समुंदर की 10
किलोमीटर गहराई तक जाने के लिए 1
घंटा लगेगा.

4. 2012 तक You-tube पर सबसे
ज्यादा देखी जाने
जानी वाली वीडियो 'justin Biebar
Baby ft. Ludccric' थी जिसमें
Likes से ज्यादा Dislikes थे.

5. विश्व में सुरक्षा पर किया जाने
वाला कुल खर्च जहाँ 400 अरब
अमरीकी डालर से अधिक है
वहीं शिक्षा पर 100 अरब डालर से कम।

6. क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान
दिया कि 1 से लेकर 99 के स्पेलिंग में a,
b, c और d चारों नहीं होते हैं। 1 से
लेकर 999 की स्पेलिंग में a, b और c
का प्रयोग एक -बार भी नहीं होता है।
1 से लेकर 999, 999, 999 तक
की "स्पेलिंग में b और c एक बार -
भी नहीं आते है। आपको यह -जानकर और
भी हैरानी होगी कि यदि हम
पूरी गिनती की स्पेलिंग लिखे तब
भी पूरी गिनती में कहीं भी c का प्रयोग
नहीं होगा।


1. नोकिया नाम एक स्थान के नाम
द्वारा चुना गया है
जो कि दक्षिणी फिनलैंड में है.

2. दुनिया में शिर्फ 13 Blimps(एक
प्रकार का छोटा जहाज) हैं और उन्में से 9
तो अमरीका में ही है.

3. किसी भी हवाई जहाज का ताजमहल
(तेजो महालय) के ऊपर से
जाना गैरकानुनी है.

4. एक जैम्बो जैट की टंकी में जितना पैटरोल
पड़ता है उतना पैटरोल
कारों द्वारा धरती का 4 बार चक्कर
लगाने के लिए काफी है.

5. जब से ओलंपिक शुरु हुआ है तब से शिर्फ
ऑस्ट्रेलीया एक ऐसा देश है जिसने हर
ओलंपिक में भाग लिया है.


1. Donald duck की comics
Finland में बैन कर दी गई
थी क्योंकि उसने कोई पैंट नहीँ पहनी थी.

2. अमेरिका की एक चर्च Nebraska में
डकार मारना या फिर छीँकना कानून के
विरूद्ध है.

3. अगर आप एक पूरी celery(शाक)
खाना शुरू करते है
तों जितनी कैलोरी इससे मिलेगी उससे
ज्यादा कैलौरी इसे खाने में खप्त
हो जाएगी.

4. Barbie doll का पूरा नाम Barbara
Millicent Roberts है.

5. टेलीफोन के आविषकारक Alexander
Graham Bell ने
कभी भी अपनी माँ और
पत्नी को नही मिलाया क्योँकि वह
दोनो बहरी थी.

6. सारे महाद्वपों के नाम अंग्रेजी के जिस
अक्षर से शुरू होते है उससे ही खतम होते है.
खुद ही देख लीजिए -
Asia,Africa,Australia,America,
(North और South को छोड़ के )
Euroupe.

7. अगर चाँकलेट में Theobromine(एक
प्रकार की ऐलकली) मिलाकर कुत्ते
को खिला दिया जाए तो वह मर जाएगा.
क्योँकि यह मिश्रण उनके दिल और
नाडी मंण्डल पर प्रभाव डालता है.

8. अगर आप गीली रेत पर लेट जाए और
अपनी टांगे धीरे-धीरे से ऊपर उठाए ते
आप रेत में धसेगे नही.

9. मटर के दाने बारूद बनाने के लिए उपयोग
किए जाते है.

10. ज्यादातर विज्ञापनो में घड़ी पर 10
बज कर 10 मिनट का समय
दिखाया जाया जाता है.



1. चीन की दिवार मानव द्वारा बनाई गई
सबसे बड़ी चीज है जोकि अंतरिक्ष से
भी दिखती है. इसकी लंम्बाई 8,848
किलोमीटर है.

2. दुनिया का हर पाँचवा मनुष्य चीनी है.

3. टोयलेट पेपर की खोज 1300 ईसवी में
चीन मे हुई थी. पर यह सिर्फ राज घराने
के लोगो के लिए होता था.

4. चीन में कागज, कंपास(दिशासूचक) , बारूद
और छापेखाने की खोज हुई.

5. चीनीयों नें 3000 साल पहले पतंग
की खोज की . वह पतंग की प्रयोग युद्ध में
दुश्मन को डराने के लिए भी करते थे और
मनोरंजन के लिए भी.

6. चीन के पक्ष्चिम से पूर्व के इतने विस्थार
के बावजूद भी इमसें भी भारत की तरह एक
ही समय खंड़ है. चीन में +5:00 है और
भारत का +5:30 .

7. कई इतिहासकार यह मानते है कि फूटबाल
की खोज 1000 ईसवी पूर्व में चीन में
ही हुई थी. 

8. चीन में ज्यादातर
लोगो का पसंदीदा शौक टिकटे
इक्ट्टठी करना है.

9. 103 ईसवी में जेंह हीग नामक
खगोलशास्त्री और विद्वान ने एक ऐसे
यंत्र की खोज की जो भुकंपों को माप
सकता था.

10. चीन के लोगो ने ही आईसक्रीम और
न्युडलज जैसे पकवानो की खोज की थी.


* 4 फरवरी 2004 को फेसबुक का जन्म
हावर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ था.

* अक्टूबर 2012 में फेसबुक के 100 करोड़
यूजर थे.

* दिसंबर 2013 में फेसबुक के 6,337
कर्मचारी थे.

* 1.23 अरब लोग हर महीने कम से कम एक
बार फेसबुक यूज करते हैं.

* हर दिन 75 करोड़ 70 लाख लोग फेसबुक यूज
करते हैं.

* फेसबुक का बाजार मूल्य 135 अरब डॉलर है.

* 81 फीसदी फेसबुक यूजर अमेरिका-कनाडा से
बाहर के हैं.

* 18 मई 2012 को फेसबुक का आईपीओ आया.


* जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना भारत
में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।

* इस्लाम भारत का और
दुनिया का दूसरा सबसे
बड़ा धर्म है।

* भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्य
देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से
भी अधिक।

* भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और
सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण
क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।

* ज्यू और ईसाई व्यक्ति भारत में क्रमश: 200
बी सी और 52 ए डी से निवास करते हैं।

* विश्व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट,
हिन्दु मंदिर है जो कम्बोडिया में 11वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था।


1.एक समुद्री केकडे का दिल उसके सिर में
होता है.

2.गोरिल्ला एक दिन मे ज्यादा से
ज्यादा 14 घंटे सोते है.

3.हर साल लोग साँपों के ज्यादा मधु
मक्खियों द्वारा काटे जाने से मारे जाते है.

4.कुछ कीड़े भोजन ना मिलने पर खुद
को ही खा जाते हैं.

5.कुछ शेर दिन में 50 बार सहवास करते है.

6.तितलियाँ किसी वस्तु का स्वाद अपने
पैरों से चखती है.

7.1386 ईसवी में फ्रांस में
लोगो द्वारा एक सुअर को एक बच्चे के क़त्ल के
दोष में फाँसी पर लटका दिया गया था.

8.मानव गर्भनिरोधक
गोलियां गोरिल्ला पर भी काम करती है.

9.एक गिलहरी की उम्र 9 साल तक
होती है.

10.क्या आप जानते है छिपकली का दिल 1
मिनट में 1000 बार धड़कता है. 


1. आप 300 हड़डियों के साथ जन्म लेते है., पर 18 साल तक होतो-होते आप की हड़डियाँ जुड़ कर 206 रह जाती हैं.

2. एक औसतन ईन्सान दिन में 10 बार हसता है.

3. छीकते समय आँखे खुली रख पाना नामुनकिन है और छीकते समय दिल की गती एक मिली सेंकेड के लिए रुक जाती है.

4. ”Rhythm”(लय) vowel के बिना इंग्लिस का सबसे बड़ा शब्द है.

5. ’TYPEWRITER’ सबसे लंम्बा शब्द है जो कि keyboard पर एक ही लाइन पर टाइप होता है.

6. ’Uncopyrightabl e’ एकलौता 15 अक्षरो वाला शब्द है जिसमे कोई भी अक्षर दुबारा नही आता.

7. ’Forty’ एकलौती संख्या है जिसके अक्षर alphabetical order के अनुसार जबकि ‘one” के alphabetical order से
उलट हैं.

8. इंग्लिस के शब्द ‘therein’ से सात सार्थक शब्द निकाले जा सकते है -
the,there,he,in ,rein
(लगाम),her,here ,ere
(शीघ्र),therein ,और herein(इसमे).

9. Albert Einstein के अनुसार हम रात को आकाश में लाखों तारे देखते है उस जगह नही होते ब्लकि कही और होते है. हमें
तों उनके द्वारा छोडा गया कई लाख प्रकाश
साल पहले का प्रकाश होता है.

10. ज्यादातर विज्ञापनो में घड़ी पर 10 बजकर 10 मिनट का समय दिखाया जाया जाता है.


1. पुरूषों की shirts के बटन Right side
पर जबकि औरतो left side के पर होते हैं.

2. लगभग 100 चमगादड़ मिल के एक साल में
25 गाय का खून पी जाते हैं.

3. 100 की उम्र के पार पहुँचने वालो में से
5 में से 4 औरते होती हैं.

4. जिन लोगो कि शरीर पर
तिलों की संख्या ज्यादा होती है वह औसतन
कम तिल वाले लोगो से ज्यादा जीते हैं.

5. कुत्ते और बिल्लीयाँ भी मनुष्य की तरह
left या right-handed होते है.

6. इतिहास में सबसे छोटा युद्ध 1896 में
England और Zanzibar के बीच हुआ.
जिसमें Zanzibar ने 38 मिन्ट बाद
ही सरेंडर कर दिया था.

7. फेसबुक पर 10 या उससे अधिक likes
वाले 4 करोड़ 20 लाख पेज है।

8. फेसबुक के 43 प्रतिशत users पुरुष है
वहीं 57 फीसदी महिलाएं।


1. Abraham Lincoln जब
Depression(अवसा द) से गुजर रहे थे
तो वह चाकू-छूरों से दूर रहते थे, उन्हें डर
था कि वह खुद को मार न ले.

2. लोग सबसे ज्यादा तेज फैसले तब लेते है जब
वह वीडियो गेम खेल रहे होते हैं.

3. हर साल दो मिनट ऐसे होते है जिन्में 61
सैकेंड होते हैं.

4. आम तौर पे classes में पढ़ाया जाता है
कि प्रकाश की गति 3 लाख किलोमीटर/
सैकेंड होती है पर असल में यह
गति 2,99,792 होती है.

5. हर सैकेंड 100 बार
आसमानी बिजली धरती पर गिरती है.


* अपनी गुफा से निकलते समय, चमगादड़
हमेशा बाई तरफ ही मुड़ते है ।

* कॉकरोच सर कटने के बाद भी कही
सप्ताह तक जिंदा रह सकता है, दरअसल
वो सर कटने से नहीं बल्कि भूख से मर
जाता है ।

* गधे के आंख की स्तिथि कुछ ऐसी होती
है, की वो अपने चारो पैरो को एक साथ
देख सकता है ।

* लॉस वेगास के जुवाघरो में घडिया
नहीं होती ।

* कही अनहोनी न हो जाये, इसी वजह
से प्रिन्स चार्ल्स और प्रिन्स विलियम
एक साथ एक ही हवाई जहाज से यात्रा
नहीं करते ।

* जिराफ की जीभ इतनी लम्बी होती
है की वो अपने कान तक उससे साफ़ कर
सकता है ।


1. गैंडे के सख्त चमडी पर साधारण
गोली का असर नही होता है

2. च्युइंगम चबाते चबाते प्याज काटने से
आँखों से आँसू नहीं आते हैँ ।

3. रूस मे मास्को एक ऐसा शहर है जिसके
आधे हिस्से मे रात तो आधे मे दिन होता है

4. टार-टर्वा नामक जानवर को तीन आँखें
होती है

5. कोबरा नामक वृक्ष के पास इंसान के
जाते ही उसके डाल उसे जकड लेती है और तब
तक नही छोडते जब तक वो प्राण ना त्याग
दे यह दक्षिण अफ्रीका मे पाया जाता है

6. मैंड्रीक नामक वृक्ष को काटने पर
बच्चों के रोने की आवाज आती है ।


1. दरियाई घोड़ा एक इंसान से तेज भाग
सकता है।

2. 24 कैरेट का सोना शुद्ध
सोना नहीं होता है, इसमें कॉपर की कुछ
मात्रा शामिल होती है।

3. इंसान के शरीर में कुल 206
हड्डियां होती हैं ‍जिनमें से लगभग
आधी हड्डियां हाथ-पैर में होती हैं।

4. 300 साल पहले इसहाक न्यूटन ने ‍गति के
नियमों की खोज की।

5. Almost अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द है
जिसमें सारे अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में
हैं।

6. तीन चतुर बंदरों के नाम हैं-
मिजारु (बुरा मत देखो)
मिकाजारु (बुरा मत सुनो)
मजारु (बुरा मत बोलो)


* फ्रांस ऐसा देश है जहां मच्छर नहीं हैं। 

* घरेलू मक्खी से करीब 30
बीमारियां हो सकती हैं। 

* दुनिया भर में कुल 5000 भाषाएं एवं
बोलियां बोली जाती हैं। 

* एक वर्ष में मनुष्य करीब 5 हजार 479
बार हंसता है। 

* एक औसत व्यक्ति का वजन 1 लाख 44
हजार डाक टिकटों के वजन के बराबर
होता है। 

* 'सिंग नाइट चूं' (चीन) शहर में 5 सूर्य
दिखते हैं। 

* नार्वे देश में सूरज आधी रात में
चमकता है। 

* हाथी के नवजात शिशु का वजन 100 से
120 किलोग्राम होता है। 

* नीली व्हेल की सीटी की आवाज
सभी जानवरों में सबसे तेज होती है। 

* घोंघा तीन साल तक सो सकता है। 


1. ऊल्लु केवल एकलौते पक्षी है जो कि केवल
नीला रंग देखते है.

2. एक Giraffe अपनी 21 इंच लंम्बी जीभ से अपने
कान साफ कर सकता है.

3. एक Oskich की आँख उसके दिमाग से
बड़ी होती है.

4. एक काकरोच अपने सिर कटने पर भी 9
दिनों तक जिन्दा रह सकता है उसके बाद भूख के
कारण उसकी मौत हो जाएगी.

5. कुछ शेर दिन में 50 बार सहवास करते है.

6. तितलियाँ किसी वस्तु का स्वाद अपने पैरों से
चखती है.

7. ध्रुवी भालु left-handed होते है.

8. मानव और डालफिन अकेली ऐसी प्रजातीआँ हैं
जो कि काम आनंद के लिए करती है.

9. एक बिल्ली का पेशाब काली रोशनी के नीचे
चमकता है.

10. एक पिस्सु अपनी लंम्बाई के 350 गुना अधिक
ऊँचाई तक कूद सकता है. यह एक मनुष्य के फूटबाल
के मैदान जितनी ऊँचाई तक कूदने के बराबर है.


1. सेब लगभग 7,000 प्रकार के होते है.

2. अवोकेडो नाशपती से किसी भी और फल के
मुकाबले ज्यादा कैलोरी मिलती है.

3. यदि आप अंगुरो को माइक्रोवेव में रखते है
तो यह फट जाएगें.

4. स्ट्रॉबेरी भी एक किस्म के केले ही हैं.

5. सेब पानी में तैरने लगते है क्योंकि उनमें
25 प्रतीशत हवा होती है.

6. टमाटर एक सब्जी नही ब्लिक एक फल है.

7.एक औसत स्ट्रॉबेरी में लगभग 200 बीज
होते है.

8. गहरे गरे रंग वाली सब्जीयों में विटामिन
C की मात्रा हल्के गरे रंग
वाली सब्जीयों से ज्यादा होती है. 

9. केला वास्तविकता में एक फल नही है, यह
एक जड़ी बूटी है. 

10. क्योंकि केले पचाने में आसान और
ज्यादा पौष्टिक है इसलिए छोटे
बच्चों को सबसे पहले यही फल खिलाए
जाते है. 
...


अजय पाण्डेय 
धन्यवाद 


आईए जानते है सफलता के कुछ मुल मंत्र-

Hello dosto...

जिंदगी हमेशा आगे बढऩे का नाम हैं और हम सभी आगे बढ़ना चाहते है। लेकिन उनमें कुछ ही लोग सफलता की सीढ़ी पर चढ़ कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं। बाकी लोग बहुत नीचे की सीढ़ी तक सफर तय कर पाते हैं। इसके कुछ खास कारण है जो लोग पीछे रह जाते है।

आईए जानते है सफलता के कुछ मुल मंत्र-

कल्पना : कल्पना सीढ़ी का पहली उड़ान है। अगर हमें जीवन में कुछ करना है तो सबसे पहले उस लक्ष्य की कल्पना अपने मन में करनी होगी। तभी जाकर हम अपने लक्ष्य के नजदीक पहुँच सकते है।
तीव्र इच्छा : यह उस मनुष्य पर निर्भर करता है कि हम अपने सपनें को किस ऊचाँइ तक सोचते है । यह भी हमें खुद ही सोचना है कि हम ढ़ेर सारी चीजों को पाने की इच्छा में अपनी शक्ति खर्च करें या किसी एक लक्ष्य को पाने की इच्छा में अपनी पूरी शक्ति खर्च करें।
पूर्ण लगन : सफलता के रास्ते पर व्यक्ति की गाड़ी पटरी पर तभी चलती है, जब तक इसमें लगन एवं उत्साह के साथ करे। सफलता की पहली शर्त, पहला सूत्र यह है कि सफलता की ऐसी चाहत होनी चाहिए जैसे जीवन के लिए प्राणवायु की। सफलता का रहस्य ध्येय की दृढ़ता में है।
समय के पाबंद रहें : समय की महत्ता दर्शाते ढेरों कहावतें, मुहावरे दुनिया में मिल जाती है लेकिन इस पर कोई अम्ल नहीं करता है। समय उनके लिए अच्छा चलता है, जो समय के साथ चलते हैं और उनके लिए खराब चलता है, जो समय से पीछे चलते हैं या तेज भागने की कोशिश करते हैं। जब तक टाइम मैनेजमेंट नहीं होता, तब तक समय हमारे नियंत्रण के बाहर चलता रहेगा। अतः लम्बे समय तक काम को टालमटोल नहीं करना चाहिए।
कार्य योजना : बिना कार्य योजना के दृढ़ संकल्प सिर्फ एक मानसिक क्रिया बन कर रह जाता है और यथार्थ में बदल नहीं पाता। जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए उसकी सही और पूरी कार्ययोजना पहले से तैयार रखना बहुत जरूरी है।
एकाग्रता : जिस तरह अर्जुन को सिर्फ चिडिय़ा की आंख ही दिखी थी, उसी तरह हमें भी सिर्फ अपना लक्ष्य ही दिखना चाहिए। मन एकाग्र करके अपने लक्ष्य की ओर बढऩा चाहिए।
परिश्रम : सिर्फ सोचने और योजना बनाने मात्र से ही लक्ष्य नहीं पाया जा सकता। उसके लिए परिश्रम करना पड़ता है, वह भी कठिन।
ईमानदारी और उदारता : कोई भी सामाजिक गतिविधि जनसहयोग के बगैर पूरी नहीं होती। यदि हम दूसरों के दिल में स्थायी जगह चाहते हैं तो इसका आधार हमारे ईमानदारीपूर्ण काम से ही मिल पाता है।
कभी दूसरों की नकल न करें : सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपना मार्ग स्वयं निर्माण करते हैं और उस पर जनसमूह को ले जाते हैं। वो किसी की नकल नहीं करते है।
ये मूल मंत्र आपको चमत्कारिक सफलता दे सकते हैं लेकिन मात्र मूल मंत्र पढ़ लेने से सफलता नहीं मिल जाती इसके लिए सतत प्रयास, अवलोकन 
और अभ्यास से ही सफलता के ये सूत्र सिद्ध हो सकते हैं।


Ajay pandey

सफलता...

Hello dosto....


प्रायः लोग अपनी असफलताओं के प्रति स्वयं के उत्तरदायित्व से बचने के लिए तमाम प्रकार के बहानों व कारणों को जिम्मेदार ठहराते हैं। वे इस बात को समझने में पूरी तरह विफल हैं कि असली समस्या उनकी अपनी  मनोवृत्ति में है…

सफलता के लिए उचित मनोवृत्ति का होना आवश्यक है, क्योंकि जैसी मनोवृत्ति होगी, वैसा ही व्यवहार होगा। जैसा व्यवहार होगा, वैसे ही कार्य होंगे । जैसे कार्य होंगे, परिणाम भी उसी के अनूकुल होगा, । प्रायः लोग  अपनी असफलताओं के प्रति स्वयं के उत्तरदायित्व से बचने के लिए तमाम प्रकार के बहानों व कारणों को जिम्मेदार ठहराते हैं। वे इस बात को समझने में पूरी तरह से विफल हैं कि असली समस्या उनकी अपनी मनोवृत्ति ही  है, जो हमारे जीवन का निर्माण करती है। इसी के द्वारा हमारी सफलताएं व असफलताएं निर्देशित होती हैं। विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों के इतिहास  की गहराई से पड़ताल करने पर पता चलता है कि उनकी मनोवृत्ति सभी  कर्त्तव्यों के उत्तरदायित्व को अपने ऊपर  लने की होती है, ऐसे लोग बहानों में विश्वास नहीं करते और न ही अपनी  समस्याओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं। आप किसी भी चीज को सकारात्मक अथवा नकारात्मक दृष्टि से देख सकते हैं। हमारी सोच सभी सफलताओं , समस्त सांसारिक प्राप्तियों, सभी महान खोजों एवं आवािष्कारों तथा समस्त उपलब्धियों का मौलिक स्रोत होती है। हमारे विचार हमारे  कैरियर  और वास्तव  में हमारे दैनिदिन जीवन के निर्धारक होते हैं, विचार सभी कार्यों के पीछे के मार्ग निर्देशक बल होते। हमारे कार्य अनजाने में हमें सफलता या असफलता की तरफ ले जाते हैं।  विचार मनुष्य को  बना देते हैं या तोड़ देते हैं। महान धर्म गुरुओं द्वारा  ब्रह्मांड, ब्रह्मांडीय मस्तिष्क को सोच द्वारा सृजित किया गया है। यह  ब्रह्मांडीय मस्तिक सूचनाओं का महा राजपथ है, जो सभी मानव मस्तिष्कों को एक साथ जोड़ता है। हम काफी हद तक दूसरों द्वारा समाचार पत्र, चलचित्र रेडियो और आकस्तिक भेंट मुलाकातों के दौरान एक छोटे से विचार के माध्यम से भी एक अलग ढांचे में ढाल दिए जाते हैं। हमारे  ऊपर  हर समय लगातार विभिन्न डिग्री के विचारों की बमबारी होती रहती है। इनमें से कुछ हमारे अंदर की आवाज के साथ मेल खा सकते हैं और महान दृष्टि प्रदान कर सकते हैं। सफलता की कला वास्तव में हमारे मस्तिष्क के दक्षातापूर्ण संचालन की एक कला है। सफलता हमारे भीतर ही निहित होती है। उसे बाहर निकालने के लिए प्रयास की आवश्यकता होती है। यदि हमारे प्रयास सकारात्मक होते हैं, तो हम सफलता की ओर बढ़ जाते हैं और यदि हमारे प्रयास नकारात्मक होते हैं, तो हम सफलता से दूर होते चले जाते हैं। हमारे मनोभावों का हमारी जिंदगी में बड़ा महत्त्व होता है। हमारे मन के भाव ही हमारे जीवन की दिशा को तय करते हैं। हम जीवन में कितना ऊपर जाएंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी मनोवृत्ति किस तरह की है। हमारे जीवन का हर एक पक्ष हमारे मन द्वारा ही नियंत्रित होता है। हमारी सफलता- असफलता सब मनोवृत्ति पर निर्भर करती है। यदि हम अपने मन को किसी एक विषय पर फोकस कर लें, तो कोई वजह नहीं कि हम अपने लक्ष्य को हासिल न कर सकें। कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए एकाग्रता जरूरी है और इस एकाग्रता में मन अपनी अहम भूमिका निभाता है। जब हम एकाग्र हो गए तो समझो हम सफल हो गए।



सफलता के मूल-मंत्र"(Key of Success)



''गिरते हैं घुड़सवार ही मैदान -ए -जंग में , वो तिफ्ल क्या गिरेंगे जो चलते है घुटनों के बल''                          
अर्थात प्रयास करने वाले को ही ठोकर लग सकती है या संभवत: सफलता या असफलता मिल सकती है,लेकिन  जो प्रयास ही नहीं करते उन्‍हें न सफलता मिल सकती है और न असफलता.

यदि आप सफलता चाहते हैं तो आपको प्रयास तो करना ही पडेगा.आपको कष्टों को अपनाना ही होगा। यदि कष्टों से घबड़ा कर प्रयास ही छोड़ देंगे तो फिर सफलता के बारे में सोचना ही बेकार है. जीवन में सफलता पाने के लिये आशावादी होना चाहिये.निराशा आपको गहरे खन्दक में ले जायेगी.चिंता चिता के समान है. चिंता को त्यागना अत्यावश्यक है। यदि आप सोचते हैं कि किसी समस्या को हल किया जा सकता है तो चिंता करने की क्या आवश्यकता है और यदि आप सोचते हैं कि किसी समस्या को हल नहीं किया जा सकता तो चिंता करने से फायदा ही क्या है?

कुछ मूल-मंत्र :
  • हमारा  सफलता का ही  उद्देश्य होना चाहिये,दृढ संकल्प से किया हुआ कार्य अवश्य ही सफल होगा.
  • जीवन में कुछ बातें या घटनाएं संयोगवश हो सकती हैं। लेकिन आप अगर इस इंतजार में रहेंगे कि सब कुछ अपने आप अकस्मात ही आपको हासिल होगा, तो शायद आप सारी जिंदगी इंतजार ही करते रह जाएंगे, क्योंकि संयोग हमेशा तो नहीं हो सकता।
  • स्वयं की गलती को पहचाने,और इसे दूर करने का प्रयत्न करना चाहिये. दूसरों की गलती निकालना बहुत सरल है किन्तु स्वयं की गलती को स्वीकार करना अत्यन्त मुश्किल लगता  है।
  • गलतियाँ करना मनुष्य का स्वाभाविक गुण है, गलतियाँ कष्ट देती है पर इसे सुधारने पर हम सफलता के नए द्वार पर होते है.
  • दूसरों की शिकायत करने वाला व्यक्ति हमेशा अशांत रहता है और कभी भी सफल नहीं हो पाता। सफलता और शांति पाने के लिये बेहतर है कि स्वयं को बदलें।
  • महान बनने की कोशिश न करें। ‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’, इसकी चिंता छोड़कर अगर अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान देंगे और उसका दायरा बढ़ाएंगे, तो आप खुद एक असाधारण व्यक्ति बन जाएंगे।
  • साहसी बनें और किसी अवसर के खो जाने पर कभी भी आँसू न बहायें।अश्रु कायर बहाते हैं।सोचना है हम कायर नही है।
  • जीवन में परिवर्तन एक प्राकृतिक नियम है। अतः परिवर्तन को स्वीकार करें। परिवर्तन को स्वीकारने पर अन्य सभी बातें अपने आप ही परिवर्तित हो जायेंगी।
  • विकट परिस्थिति में भी ज्याद दुखी न होकर,विकट परिस्थिति के हटाने के बारे में सोचना चाहिये.हास्य के पात्र न बनें.
  • संभव की सीमाओं को जानने का एक ही तरीका है कि उन से थोड़ा आगे असंभव के दायरे में निकल जाइए।
  • हालांकि कोई भी व्यक्ति अतीत में जाकर नई शुरुआत नहीं कर सकता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति अभी शुरुआत कर सकता है और एक नया अंत प्राप्त कर सकता है।  
  • यदि आप में आत्मविश्वास नहीं है तो आप हमेशा न जीतने का बहाना खोज लेंगे।
  • किसी के गुणों की प्रशंसा करने में, अपना समय मत बरबाद मत करो, उसके गुणों को अपनाने का प्रयास करो।
  • बंदरगाह में खड़ा जलयान सुरक्षित होता है जलयान वहां खड़े रहने के लिए नहीं बने होते हैं.
  • एक बार किसी कार्य को करने का लक्ष्य निर्धारित कर लेने के बाद, इसे हर कीमत तथा कठिनाई की लागत पर पूरा करें. किसी कठिन कार्य को करने से उत्पन्न आत्म विश्वास अभूतपूर्व होता है।
  • हम में से जीवन किसी के लिए भी सरल नहीं है. लेकिन इससे क्या? हम में अडिगता होनी चाहिए तथा इससे भी अधिक अपने में विश्वास होना चाहिए. हमें यह विश्वास होना चाहिए कि हम सभी में कुछ न कुछ विशेषता है तथा इसे अवश्य ही प्राप्त किया जाना चाहिए।
  • ग़लतियों से न सीखना ही एकमात्र ग़लती होती है।
  • यह कहना कठिन होता कि असंभव क्या है, क्योंकि विगत का स्वप्न, आज की आशा और कल की वास्तविकता होती है।
  • अधिकांश बड़े लक्ष्य हासिल न हो पाने का कारण यह हैं कि हम छोटी चाजों को पहले करने मे अपना समय बिता देते हैं।  
  • जब तक किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संभावनाओं से अधिक कार्य नहीं किया जाता है, तब तक उस व्यक्ति द्वारा वह सब कुछ नहीं किया जा सकेगा जो वह कर सकता है।
  • जीवन की त्रासदी इस बात में नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचते हैं, त्रासदी तो इस बात की है कि आपके पास प्राप्त करने के लिए कोई लक्ष्य नहीं है।
  •  आपकी प्रतिभा, आपको भगवान का दिया गया उपहार है, आप इसके साथ क्या करते हैं, यह आपके द्वारा भगवान को दिया गया उपहार होता है।
रहिमन मनहि लगाईं कै, देखि लेहू किन कोय
नर को बस करिबो कहा, नारायन बस होय.


Ajay pandey.

Wednesday, 3 February 2016

सफलता


काम को टालें नहीं। .... 
कार्य टालने की आदत आपको असफलता की राह पर ले जाती है। किसी कार्य को करने के लिए अगर किसी से विचार-विमर्श करना जरूरी है और इस कारण से देर हो रही है, तब तो ठीक है अन्यथा उसे समय पर पूरा करने की आदत डालें। एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर पोस्ट पर कार्य करने वाली किरण शर्मा कहती हैं कि अगर किसी काम को करने में आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो अपने साथियों या सीनियर्स से इस संदर्भ में बात जरूर कर लें, लेकिन कार्य को टालने की आदत न डालें।

व्यवस्थित तरीका। ..... 
यह दुनिया दो प्रकार के लोगों की है। एक वे जो हर कार्य को पहले से सोच-समझकर और नियोजित तरीके से पूरा करते हैं। दूसरे वे जो अपने कार्य को पूरा करने के लिए किसी प्रकार की योजना नहीं बनाते हैं और बिना किसी सोच-विचार के ही अपने काम को अंजाम देने में लग जाते हैं। ऐसे लोगों की जिंदगी हमेशा अव्यवस्थित रहती है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से सोच-विचार कर लें। साथ ही सभी कार्र्यों को किसी डायरी या प्लानर पर नोट अवश्य कर लें। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कोई भी काम छूटेगा नहीं। यही नहीं आपके सारे काम बहुत आराम से और सही ढंग से पूरे हो सकेंगे।

सलाह लें। .... 
किसी कार्य को करने के संदर्भ में अपने सहयोगियों या सीनियर्स से सलाह लेने में अगर आप संकोच करती हैं तो आपका यह रवैया ठीक नहीं कहलाएगा। अगर किसी कार्य के संदर्भ में आपको कोई बात समझ नहीं आ रही है या आपके मन में दुविधा उत्पन्न हो रही है तो बेहतर यही होगा कि आप अपने साथियों से सलाह मशविरा कर सकती हैं। हालांकि इस संदर्भ में यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सलाह हमेशा ऐसे लोगों से लें जो सही सलाह देते हों। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से सलाह लेने से बचें।

किसी को दोष न दें...... समय का दुरुपयोग करना या अपने काम में रुचि न लेना असफलता की राह पर ले जाने वाले कारक हैं। असफल लोगों की यह खास आदत होती है कि वे अपनी असफलता का दोष हमेशा दूसरों पर मढऩे लगते हैं। कॅरियर काउंसलर्स का कहना है कि किसी भी कार्य में गलती होने या असफल होने पर उसका दोषारोपण दूसरों पर करना ठीक नहीं होता है। कारण, किसी न किसी दिन आपकी पोल खुल ही जाएगी, तब आपके पास किसी भी प्रकार का कोई बहाना नहीं होगा। इसलिए अगर किसी कार्य को पूरा करने में आपसे कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है।

सकारात्मक सोच...... 
अगर आप हमेशा नकारात्मक सोचती रहती हैं तो अपनी सोच की दिशा बदलें और हर चीज के बारे में सकारात्मक सोचें। अपने हर दिन की शुरुआत इस सोच के साथ करें कि मुझे अपने कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी और मैं अपने लिए निर्धारित कार्र्यों को ईमानदारी से पूरा करूंगी। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि सकारात्मक सोच रखने से आपकी जिंदगी खुशहाल रहती है और आप हमेशा हर हाल में खुश रह सकती हैं। यही नहीं सकारात्मक सोच का असर यह होता है कि विपरीत स्थितियों में भी आप सही निर्णय ले पाती हैं।

काम की शुरुवात छोटे रूप में करें :
सबसे पहले एक मार्ग का चयन करे और उस पर पूरी तरह फोकस करें | आपने सुना ही होगा कि चार नाव पर पैर रखकर चलने से किनारा नहीं मिलता, इसलिए एक छोटे बिंदु अर्थात एक छोटा टारगेट बना कर काम करे | जैसे सॉफ्टवेयर इंजिनियर छोटे-छोटे मोड्यूल पर काम करते हैं उसी प्रकार अपने काम को भी छोटे से शुरू करे ताकि अगर आप असफल भी हो तो आपके पास उठने की हिम्मत हो |और छोटे रूप में करने से ही आपको पता चलता ही आपके काम के लिए क्या बेहतर हैं और क्या नुकसानदायक | अगर शुरू से बड़े रूप में काम करेंगे तो सही और गलत नहीं समझ पायेंगे |
परिणाम को ध्यान में रखकर काम करें :
किसी भी काम को करने से पहले उसके परिणाम को सोच ले उसके अनुसार काम करें | यह सही हैं कि कर्म करे, फल की चिंता ना करें लेकिन यह हर तरफ लागु नहीं होता | अगर आप बिना परिणाम को जाने बस काम करेंगे तो आपकी दिशा भटकेगी | आप यह कर सकते हैं कि जितने अच्छे परिणाम की उम्मीद हैं आपको उससे थोड़ा कम का टारगेट सेट करें |
प्लानिंग करें :
प्लानिंग करना बहुत जरुरी हैं | सबसे पहले समय सरणी बनाये | कब कितना समय आप दे सकते हैं और कब कौनसा काम आप करेंगे |उससे आपके काम एक दुसरे के आड़े नहीं आयेंगे और आप सभी चीजो के साथ न्याय कर पायेंगे | साथ ही अपने टारगेट को भी उसमे अंकित करें और उसी के हिसाब से प्लानिंग करें |अगर टीम में काम कर रहे हैं तो सभी के समय, टारगेट और काम पहले से तय करे और समय- समय पर उसका अवलोकन करे और टीम मेम्बर को उसके हिसाब से उत्साहित भी करे और गड़बड़ी मिलने पर डाटें भी |
गिरने से ना डरे,गिरकर उठना सीखे :
अगर कोई काम करने निकले हैं तो उसके फायदे होंगे वो तो ठीक हैं पर नुकसान तो होंगे ही यह याद रखे | किसी भी काम को सिखने के लिए अच्छे बुरे सभी ज्ञान आपके काम को और अधिक मजबूत बनाते हैं इसलिए गलती करने एवम नुकसान भुगतने को हमेशा तैयार रहे |गिरकर संभालना ही ऊंचाई चढने के काम आता हैं |अगर आप पढ़ने के शौक़ीन हैं तो आपने अगर किसी भी महापुरुष के जीवन के बारे में पढ़ा होगा तो यही पाया होगा कि वे भी कई बार गिरकर उठे हैं तब ही इस मुकाम पर पहुँचे हैं |
हर बात नोट करें :
अपने द्वारा किये गये कामो का लेखा जोखा तैयार करे यह काम बोरिंग लगता हैं कभी – कभी टाइमवेस्टिंग भी लगता हैं लेकिन यह बहुत जरुरी हैं | इससे आपके द्वारा किये गये कामो की एक लिस्ट तैयार होती हैं जिससे भविष्य में आपको अगर आपका काम किसी को हैण्डओवर करना हो तो उसे सिखाने में आसानी होती हैं | नोट्स के कारण आपको अपनी गलतियाँ भी समझ आती हैं आप आसानी से खुद को एक्सामिन कर सकते हैं |और आपको किस काम के कारण एक बेहतर रिजल्ट मिला वो भी आपको समझ आता हैं साथ ही कब क्या किया वो याद नहीं रखना पड़ता | इसलिए पहले दिन से किये गये कामो की लिस्ट बनाये |
गलती का स्वीकार करें :
अगर आपसे कोई गलती हुई हैं तो उसको माने दूसरों पर ना डाले क्यूंकि गलती का स्वीकार करने से ही आप उसमे सुधार कर पायेंगे और उसे भविष्य में नहीं दौहरायेंगे |साथ ही इससे आपको भी सही गलत ज्यादा अच्छे से पता चलेगा | अगर गलती नहीं मानेंगे तो उसका हल ठीक से नहीं निकाल पायेंगे और मन पर बोझ बना रहेगा |सबसे बड़ी बात आप एक इंसान हैं और इंसानों से गलती होती रहती हैं अपने आपको भगवान ना समझे इसलिए सहजता से गलती का स्वीकार करें और उसे दुहराने से बचे जिसके लिए आपको वो लिस्ट काम आएगी जो आपने पहले बनाई हैं अपनी गलती को उस लिस्ट में लाल कलर से डाले ताकि आपको वो बताती रहे कि वो आपको वापस नहीं करना हैं |
टीम के साथ काम करने पर ध्यान रखे :
अगर आप टीम में काम कर रहे हैं तो हमेशा अपने काम का हिस्सा सबको बनाये | मेरा बिज़नेस ऐसा ना कहकर हमारा बिज़नेस ऐसा कहे ऐसे में लोग आपसे नीचे हैं उन्हें अच्छा लगता हैं और वो अपना समझकर जिम्मेदारी से काम करते हैं | टीम में काम करते वक़्त ध्यान रखे कम्युनिकेशन गेप ना हो, एक पारदर्शिता बनी रहे इससे टीम वर्क आसानी से पूरा होता हैं और गलतफहमी कम होती हैं साथ आईडिया शेयर होते हैं जिससे काम बेहतर होता हैं और सबसे बड़ी बात इससे आपको को बोरियत का अनुभव नहीं होता | अगर आप टीम लीडर हैं तो आपको अपने सभी मेम्बर को समय-समय पर डांटने के साथ उनका उत्साह बढ़ाने का काम भी करना होगा |दूसरा उनके काम पर नजर रखे लेकिन उन्हें स्वतंत्र भी छोड़ना होगा अगर आप उन्हें ऊँगली पकड़ कर चलना सिखायेंगे तो आप उनके नॉलेज को कभी जान नहीं पायेंगे और उनको खुद पर डिपेंडेंट बनायेंगे |अपने टीम मेम्बेर्स को हर स्थिती का ब्यौरा दे जिससे वो काम को ठीक से समझ पाए और अपना समझे साथ ही अपने नजरिये आपसे बाँटे |इससे आपके काम को नयी सोच भी मिल सकती हैं जो आपकी सफलता का एक बड़ा कारण हो सकती हैं |
सफलता के क्षणों को सेलिब्रेट करे :
अपनी छोटी- छोटी सफलताओं को सेलिब्रेट करें और उसका क्रेडिट सबमे बाटें | इससे आपमें और टीम के सभी लोगो में उत्साह आता हैं | और काम करने का जस्बा बढ़ता हैं |लेकिन सफलता में इतने ना खो जाए कि आप काम करना ही बंद कर से कॉन्फिडेंस को ओवर कॉन्फिडेंस में ना बदलने दे |सफलताओं का सेलिब्रेशन करके उससे अपने अगले स्टेप की पहली सीडी ही माने और फिर जोश से काम में लग जायें |
मुश्किल में सैयम रखे :
अगर किसी कारण से असफलता मिली हैं तो हिम्मत रखे और साथियों को हिम्मत से आगे बढ़ने का जोश दे | असफलता ही सफलता की निशानी हैं अपनी असफलता से सीखे और उसका अवलोकन करे कारण को ढूंढे और उसे साइड में रखकर आगे बढे |
जल्दबाजी ना करे
काम में आई कोई भी मुसीबत या खुशखबरी से हतोत्साहित या उत्साहित होकर जल्द बाजी में निर्णय ना ले | जल्दी में लिए निर्णय कभी कारगर साबित नहीं होते |अगर टीम के किसी सदस्य से कोई गलती हुई हैं तो उसे मौका जरुर दे | ऐसे मामलो में कभी जल्दबाजी ना करे |
सफल व्यक्ति को आदर्श माने :
आप जिस भी व्यक्ति से प्रेरित हैं उनको अपने जीवन में फॉलो जरुर करे | इससे आपको सही दिशा मिलेगी साथ ही उनके अनुभव से आपके काम को सफलता मिलेगी | जरुरी नहीं आदर्श कोई बाहर का ही हो कभी कभी कोई दोस्त, रिश्तेदार या पडौसी भी ऐसा काम कर जाते हैं कि हमारा दिल उन्हें आदर्श मानने लगता हैं |
सीखने की ललक हमेशा रखे :
जिस व्यक्ति में ता उम्र सिखने की चाह होती हैं सफलता उसके कदमो को छूती हैं | कोई छोटा हो या बड़ा कई बार वो सिखा देता हैं जिसकी कल्पना हम जीवन में नहीं कर पाते | सीखने की चाह ही कुछ करने में सहायक होती हैं सिखने वाला मनुष्य ही आज के वक्त के साथ कदम बढ़ा सकता हैं |
जमीनी हकीकत याद रखे :
सफलता मिलते हैं अहंकार आप पर कब्जा करने को रहता हैं उसे कभी जितने ना दे क्यूंकि अगर आप अहंकार से हार गये तो आपको मिली सफलता बस क्षण भर की ही हैं | अहंकार आपके सारे संस्कार को खत्म कर देगा और आपको भान भी ना होगा कि आप कब बहुत ऊंचाई से नीचे आ गिरे हैं |
यहाँ  में सभी वे पॉइंट्स हैं जो मुझे अपने बॉस से सिखने को मिले | उन्होंने हमेशा मुझे सिखाया हैं उनकी सीख ने मुझे अपने आप पर विश्वास करना सिखाया हैं और आज मैं अपने इस ब्लॉग में आप सभी से हमारे व्यूज बाट रही हूँ ताकि आप भी जान सके की सफलता का मार्ग कैसे धीरे-धीरे बनता है  |
सफलता एक दिन में नहीं मिलती कई बार कर्म एक पीढ़ी करती हैं और सफलता दूसरी पीढी को मिलती हैं जैसे धीरूभाई अम्बानी | हम यह नहीं कहते की उनके बेटो ने कुछ नहीं किया उन्होंने चार चाँद लगाया हैं अपने पिता के नाम को पर नीचे से उपर तक का मार्ग धीरूभाई ने बनाया और उनकी उस मेहनत का फल उनके परिवार को मिला |
सफलता के रास्ते में रूकावटे आती है जो आपके जस्बे का इम्तिहान लेती हैं जैसे हमसे अमिताभ बच्चन जी को देखा | जीवन के कुछ पल उनके बहुत कठिन बीते | इंडस्ट्री में आने के लिए और उस वक्त जब कम्पटीशन आज जितना नहीं था तब भी एक महान कवी के बेटे को बहुत कड़े दौर से होकर गुजरना पड़ा | एक साथ नौ फ्लॉप देने के बाद उन्होंने एक हिट मूवी डी जिसके बाद उनका ग्राफ बढ़ता ही गया लेकिन ऐसा नहीं कि उसके बाद उन्होंने संघर्ष नहीं देखा | उसके बाद भी उनके जीवन में अँधेरे ने राज करने की सोची लेकिन उन्होंने हिम्मत रखी और अपने आपको सदी का महानायक बनाया और बिग बी का ख़िताब चाहने वालो से पाया | अमिताभ जी का जीवन भी हमें सफलता का सही मार्ग प्रशस्त करता हैं | इसी तरह हमें अपने आदर्शो के अनुभव को अपनी ढाल बनाना चाहिये |

धन्यवाद 
अजय पाण्डेय 

एक बूड़े व्यक्ति की सोच

एक बूड़े व्यक्ति की  सोच.....


एक बूढा व्यक्ति था। उसकी दो बेटियां थीं। उनमें से एक का विवाह एक कुम्हार से हुआ और दूसरी का एक किसान के साथ। 

एक बार पिता अपनी दोनों पुत्रियों से मिलने गया। पहली बेटी से हालचाल पूछा तो उसने कहा कि इस बार हमने बहुत परिश्रम किया है और बहुत सामान बनाया है।  बस यदि वर्षा न आए तो हमारा कारोबार खूब चलेगा।
बेटी ने पिता से आग्रह किया कि वो भी प्रार्थना करे कि बारिश न हो।
फिर पिता दूसरी बेटी से मिला जिसका पति किसान था। उससे हालचाल पूछा तो उसने कहा कि इस बार बहुत परिश्रम किया है और बहुत फसल उगाई है परन्तु वर्षा नहीं हुई है। यदि अच्छी बरसात हो जाए तो खूब फसल होगी। उसने पिता से आग्रह किया कि वो प्रार्थना करे कि खूब बारिश हो।
एक बेटी  का आग्रह था कि पिता वर्षा न होने की प्रार्थना करे और दूसरी का इसके विपरीत कि बरसात न हो। पिता बडी उलझन में पड गया। एक के लिए प्रार्थना करे तो दूसरी का नुक्सान। समाधान क्या हो  
?
पीता ने  बहुत सोचा और पुनः अपनी पुत्रियों से मिला। उसने बडी बेटी को समझाया कि यदि इस बार वर्षा नहीं हुई तो तुम अपने लाभ का आधा हिस्सा अपनी छोटी बहन को देना। और छोटी बेटी को मिलकर समझाया कि यदि इस बार खूब वर्षा हुई तो तुम अपने लाभ का आधा हिस्सा अपनी बडी बहन को देना। 

निवेदन : अगर आप को ये स्टोरी अची  लगे तो आप एक मेल जरुर करना

धन्यवाद 
अजय पाण्डेय 

add